श्रमदान कर नहर पर बनाई पुलिया

– मनोजकुमार – ईचा के ग्रामीणों ने दिखाया समाज और नेताओं को आइना चाईबासा : राजनगर प्रखंड के ईचा एवं बालडीह के ग्रामीणों का जज्बा प्रशासनिक उपेक्षा और नेताओं के झूठे वादों पर भारी पड़ा. ग्रामीणों ने ईचा व बालडीह से होकर गुजरने वाली नहर के ऊपर श्रमदान से 20 फीट पुलिया का निर्माण कर […]

– मनोजकुमार –

ईचा के ग्रामीणों ने दिखाया समाज और नेताओं को आइना

चाईबासा : राजनगर प्रखंड के ईचा एवं बालडीह के ग्रामीणों का जज्बा प्रशासनिक उपेक्षा और नेताओं के झूठे वादों पर भारी पड़ा. ग्रामीणों ने ईचा बालडीह से होकर गुजरने वाली नहर के ऊपर श्रमदान से 20 फीट पुलिया का निर्माण कर ओड़िशा झारखंड के बीच संपर्क को बहाल कर दिया. पिछले बीस साल से इस पुलिया का निर्माण कराने के लिए ग्रामीण प्रशासन और नेताओं का दरवाजा खटखटा रहे थे.

ऐसे हुआ पुलिया का निर्माण

पुलिया निर्माण कार्य में लगे गांव के पुतुल, नानू आल्डा, शिव सुम्बरूई, पगला, सुनील आदि ने बताया कि ईचा बालडीह के बीच नहर पर पुलिया निर्माण के लिए विगत बीस सालों से नेताओं और प्रशासन से वे गुहार लगा रहे थे.

पर उनकी किसी ने नहीं सुनी. हर बार चुनाव में नेताओं ने पुलिया बनाने का झूठा आश्वासन भी दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं रास्ता बनाने की ठानी. नहर में बोरा में भरकर बालू फेंका गया. इसके बाद इसके ऊपर सीमेंट के पोल रखकर उसे पुलिया का रूप दे दिया. इससे ओडिशा झारखंड का सीधा संपर्क भी बहाल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >