दो को मतदाता सूची का प्रकाशन

चाईबासा : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल शुरू हो गयी है. प्रशासन जिला की मतदाता सूची को अपडेट करने में जुट गया है. उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख ने मंगलवार को निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों को नये सूची के लिए तीन सूत्री फामरूला बताया. चाईबासा स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में महिला–पुरुष के लिंगानुपात […]

चाईबासा : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल शुरू हो गयी है. प्रशासन जिला की मतदाता सूची को अपडेट करने में जुट गया है. उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख ने मंगलवार को निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों को नये सूची के लिए तीन सूत्री फामरूला बताया.

चाईबासा स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में महिलापुरुष के लिंगानुपात में अंतर नहीं होने, फोटो रहित मतदाता सूची बनाने, इलेक्टर पॉपुलेशन में 100 में से कम से कम 65 वोटर सुनिश्चित करने की बात डीसी ने कही.

बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान संशोधित सूची प्रकाशित करने के लिए दो सितम्बर की तिथि निर्धारित की गयी है. इसके साथ ही 2 से 10 अक्टूबर तक मतदाता आपत्ति दर्ज करा सकेंगे.

इसके साथ ही नये सिरे से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए कार्यक्रम भी तय किया गया. मौके पर एडीसी पूर्णचंद कुंकल, एसडीओ रवींद्र सिंह, भूअजर्न पदाधिकारी नेसार अहमद के अलावा सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >