हंसमुख चेहरे का काला सच

नक्सली कार्तिक के पड़ोसी भी कभी नहीं जान पाये थे चाईबासा : चाईबासा के मतकमहातु से गिरफ्तार नक्सली प्रताप सिंह अंगरिया उर्फ कार्तिक अंगरिया की गतिविधियां बिलकुल भी संदिग्ध नहीं थीं. यहां के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस युवक की दो बहने चाईबासा में रहकर पीजी कर रही है वह युवक […]

नक्सली कार्तिक के पड़ोसी भी कभी नहीं जान पाये थे

चाईबासा : चाईबासा के मतकमहातु से गिरफ्तार नक्सली प्रताप सिंह अंगरिया उर्फ कार्तिक अंगरिया की गतिविधियां बिलकुल भी संदिग्ध नहीं थीं. यहां के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस युवक की दो बहने चाईबासा में रहकर पीजी कर रही है वह युवक नक्सलियों के रैकेट का एक बड़ा हिस्सा हो सकता है.

कमरहातु के पड़ोसियों ने बताया कि वह बहुत ही हंसमुख, शांत मिलनसार था इसलिए किसी को उसपर किसी प्रकार का कोई शक नहीं हुआ. पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने नाम उल्लेख नहीं करने की शर्त पर बताया कि कार्तिक किसी को चोट पहुंचने जैसी कभी बात नहीं करता था.

कार्तिक ने उससे कहा था कि उसने रेंगड़ा के स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की है और यहां टाटा कॉलेज में 12वीं के प्रथम वर्ष का छात्र है. वह पहले ब्रदर की दीक्षा ले रहा था लेकिन पारिवारिक परेशानियों के कारण उसे यह छोड़नी पड़ी. उसने बताया था कि उसके पिता सांगाजाटा गांव में मुंडा है.

उसके पड़ोस में रहने वाले एक छात्र ने बताया कि उसकी अंग्रेजी बहुत अच्छी थी और वह रेंगड़ा में बच्चों को पढ़ाता भी था. वह बास्केटबॉल भी बहुत अच्छा खेलता था इसलिये सेंट जेवियर स्कूल से उसे बास्केटबॉल कोच बनने का भी प्रस्ताव मिला था पर उसने मना कर दिया. वह बहुत ही मददगार भी था. आसपास के बच्चों को चॉकलेट भी बांटा करता था. उसने बताया कि वह रेंगड़ा में बैंड मास्टर भी था. वहां वह बांसुरी बजाता था.

पिछले कुछ दिनों से था परेशान : पड़ोसी

कमरहातु में पड़ोसी महिला ने बताया कि कार्तिक पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान रह रहा था. पूछने पर बस पारिवारिक परेशानी बताता था. महिला ने बताया कि कार्तिक के रहनसहन के तौरतरीके काफी महंगे थे लेकिन वह बताता था कि उसका भाई ठेकेदार है वही पैसे देता है. इसीलिए लोग सच नहीं जान पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >