बहाली में स्थानीय को प्राथमिकता दें

गुवा : गुवा से किरीबुरू जाने वाली मुख्य सड़क के बड़ाजामदा हाथी चौक गेट के समीप अखिल झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव उपेंद्र सिंकु के नेतृत्व में बेरोजगार युवक व युवतियों ने प्रदर्शन किया. बेरोजगार युवाओं व युवतियों ने मांगों को लेकर उक्त धरना प्रदर्शन किया. इनकी मुख्य मांगों में आरएमडी सेल कार्यालय को […]

गुवा : गुवा से किरीबुरू जाने वाली मुख्य सड़क के बड़ाजामदा हाथी चौक गेट के समीप अखिल झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव उपेंद्र सिंकु के नेतृत्व में बेरोजगार युवक व युवतियों ने प्रदर्शन किया. बेरोजगार युवाओं व युवतियों ने मांगों को लेकर उक्त धरना प्रदर्शन किया.

इनकी मुख्य मांगों में आरएमडी सेल कार्यालय को कोलकाता से चाईबासा लाना, आरएमडी सेल की चारों खदानों की सभी निजी क्रशर व सभी निजी उपक्रमों में तृतीय व चतुर्थवर्गीय पदों पर पश्चिम सिंहभूम जिले के ही स्थायी निवासियों को नौकरी देना, पश्चिम सिंहभूम जिला के ठेका एवं सप्लाई के कार्यो में जिले के ही बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को नौकरी देना, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति के लिए संबंधित जिले के ही श्रम नियोजनालय से ही नियुक्ति प्रक्रिया करना शामिल है.

युवाओं का कहना है कि इंटरनेट के माध्यम से बहाली की प्रक्रिया को अविलंब बंद करना होगा. साथ ही कहा कि जल, जंगल, जमीन हमारे हैं, हमें पर्यावरण को बचाना है. मेघाहातुबुरू के अध्यक्ष चोकरी सिंकु ने कहा कि झारखंड राज्य अलग होने के बाद बेरोजगारी में कोई कमी नहीं आयी.

साथ ही कहा कि नौकरी की मांग खदान प्रबंधक से की गयी है, फिर भी हमारी मांगें पूरी नहीं की गयी तो हम आंदोलन करते रहेंगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों के बीच फूट डालने का कार्य न किया जाये. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पंचम जॉर्ज सोय, जोगा देवगम, महेंद्र पिंगुवा, जगन्नाथ दिग्गी, जयराम गोप, मनोज बारला, कृष्णा सिंकु व 18 प्रखंडों से युवक व युवतियां मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >