टाटा-गुवा डीएमयू में नवजात को छोड़कर युवक फरार

चाईबासा/डांगुवापोसी : चाईबासा रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम करीब 5:30 बजे टाटा-गुवा डीएमयू के गेट पर एक नवजात लावारिस हालत में मिला. ट्रेन में नवजात को देख हल्ला मच गया. डांगुवापोसी स्टेशन के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत गैंगमैन भारती देवी ने उसे अपनी गोद में उठा लिया. नवजात के माता-पिता व उत्तराधिकारी की काफी खोजबीन […]

चाईबासा/डांगुवापोसी : चाईबासा रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम करीब 5:30 बजे टाटा-गुवा डीएमयू के गेट पर एक नवजात लावारिस हालत में मिला. ट्रेन में नवजात को देख हल्ला मच गया. डांगुवापोसी स्टेशन के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत गैंगमैन भारती देवी ने उसे अपनी गोद में उठा लिया.

नवजात के माता-पिता व उत्तराधिकारी की काफी खोजबीन हुई, पर पता नहीं चला. महिला रेल कर्मचारी ने बताया कि नवजात को डांगुवापोसी ले जायेगी. वहां आरपीएफ थाना में नवजात को सौंपा जायेगा. ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने बताया कि एक व्यक्ति नवजात को ट्रेन में छोड़ कर भाग गया.

उक्त व्यक्ति को कुछ लोगों ने चाईबासा रेलवे स्टेशन के आसपास देखा है. हालांकि आरपीएफ सीसीटीवी कैमरा कंगाल रही है. घटना ट्रेन के बोगी संख्या 18416 की है. नवजात को बोगी के दरवाजे के समीप तब रखा गया, जब ट्रेन चाईबासा स्टेशन पर कुछ मिनट पहले रुकी थी. घटना की जानकारी केंद्रपोसी स्टेशन में कार्यरत रेलवे केर्मचारी सुजीत गोप ने केंद्रपोसी आरपीएफ व पीडब्ल्यूआई आरके रंजन को दी.
आरपीएफ केंद्रपोसी ने सलाह दी कि नवजात को डांगुवापोसी आरपीएफ को सौंपा जाये. इसकी सूचना डांगुवापोसी को दी गयी. इधर ट्रेन में सफर कर रहे गुवा के एक यात्री ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी. खबर लिखे जाने तक नवजात भारती देवी रेख में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >