दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत, चार लोग घायल

छोटा रायकमान से रथ मेला देखकर लौट रहे थे चाईबासा : मझगांव के लुंती गांव की पुलिया के पास दो बाइकों की टक्कर में त्रिभुवन मांझी (40) की मौत हो गयी. वे सोनापोस गांव के रहने वाले थे. हादसे में महिला व बच्चा समेत चार लोग घायल हो गये. एक बाइक सवार की स्थिति गंभीर […]

छोटा रायकमान से रथ मेला देखकर लौट रहे थे

चाईबासा : मझगांव के लुंती गांव की पुलिया के पास दो बाइकों की टक्कर में त्रिभुवन मांझी (40) की मौत हो गयी. वे सोनापोस गांव के रहने वाले थे. हादसे में महिला व बच्चा समेत चार लोग घायल हो गये.
एक बाइक सवार की स्थिति गंभीर है. घटना गुरुवार शाम की है. सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर रूप से घायल त्रिभुवन मांझी की यहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसरो मांझी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. परिजन उसे ओड़िशा के क्योंझर ले गये, फिर यहां से कटक रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. त्रिभुवन मांझी और इसरो मांझी छोटा रायकमान से रथ मेला देखकर घर लौट रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >