तिसरी : नाबालिग आदिवासी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
तिसरी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसे लेकर 14 वर्षीय पीड़िता ने तिसरी थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता का कहना है कि वह कक्षा सात की छात्रा है. सोमवार की सुबह 7.30 बजे वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. रास्ते […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 30, 2018 12:48 AM
तिसरी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसे लेकर 14 वर्षीय पीड़िता ने तिसरी थाना में शिकायत दर्ज करायी है.
पीड़िता का कहना है कि वह कक्षा सात की छात्रा है. सोमवार की सुबह 7.30 बजे वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. रास्ते में गमहारियाटांड़ के पहले एक फैक्ट्री के समीप झाड़ियों से एक लड़का निकला. उसका मुंह ढंका हुआ था.लड़के ने उसे पकड़ लिया और खींचकर झाड़ियों में ले गया. इस दौरान एक दूसरा लड़का भी पहुंचा और चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा का कहना है कि दुष्कर्म के बाद दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी.
ये भी पढ़ें...
December 5, 2025 5:54 PM
December 1, 2025 7:14 PM
November 29, 2025 8:07 AM
November 28, 2025 12:11 PM
November 26, 2025 8:57 PM
November 26, 2025 12:14 AM
November 26, 2025 12:09 AM
November 26, 2025 12:06 AM
November 26, 2025 12:02 AM
November 25, 2025 11:59 PM
