मां ने डांटा, तो बेटे ने पी लिया कीटनाशक

चाईबासा : खाना खाते समय मां की डांट से गुस्से में आकर बेटे ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जब बेटा जोगों सिंह कुंटिया (25) की तबीयत खराब होने लगी, तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार आया. जोगो सिंह कुंटिया ने […]

चाईबासा : खाना खाते समय मां की डांट से गुस्से में आकर बेटे ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जब बेटा जोगों सिंह कुंटिया (25) की तबीयत खराब होने लगी, तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार आया. जोगो सिंह कुंटिया ने कहा कि उसकी मां अक्सर नशे में उसे एवं उसकी पत्नी को बेवजह गाली-गलौज करती है. गुरुवार दोपहर को भी खाना खाते समय मां डांटने लगी, तो गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक पी लिया. उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व ही उसकी शादी हुई है. गांव में मजदूरी का काम करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >