छुट्टी मना लौट रहे रेलकर्मी की पत्नी समेत हादसे में मौत

चक्रधरपुर : मुरुहू थाना क्षेत्र के खूंटी और मुरुहू के बीच शनिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. दुर्घटना में चक्रधरपुर के रेलकर्मी रतनदीप और उनकी पत्नी लीली कच्छप (बैंक कर्मचारी) की मौत हो गयी. वहीं उनकी छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे स्थानीय लोगों […]

चक्रधरपुर : मुरुहू थाना क्षेत्र के खूंटी और मुरुहू के बीच शनिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. दुर्घटना में चक्रधरपुर के रेलकर्मी रतनदीप और उनकी पत्नी लीली कच्छप (बैंक कर्मचारी) की मौत हो गयी. वहीं उनकी छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार ईद की छुट्टी पर रेलकर्मी अपनी पत्नी व छह वर्षीया बच्ची के साथ रांची घूमने गये हुए थे. वहां से वापस लौटने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. मौके पर ही रेलकर्मी व उसकी पत्नी की मौत हो गयी.

पिछली सीट पर बैठी थी बेटी. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी कार के सामने वाली सीट पर बैठे हुए थे. वहीं छह वर्षीया बच्ची पिछली सीट पर बैठी हुई थी. इसका कारण दुर्घटना में बच्ची को कम चोट आयी है. दुर्घटना में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रेलकर्मी रतनदीप चक्रधरपुर रेलमंडल के अकाउंट्स विभाग में कार्यरत थे. वहीं उनकी पत्नी लीली कच्छप चक्रधरपुर की बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में कार्यरत थी. तीनों चक्रधरपुर के रेलवे क्वार्टर में रहते थे. उक्त क्वार्टर पति के नाम से एलॉट हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >