जन-धन योजना का लाभ लेने में बैंक नहीं करता है सहयोग

चाईबासा : ग्राम स्वराज अभियान को लेकर सेंट्रल नोडल पदाधिकारी अनिल जोशी व डीएस रावत शनिवार को सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. हरिला पंचायत के गतिलिपी गांव तथा नरसंडा पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के साथ टीम के अधिकारियों ने बैठक कर उनकी समस्याअों को जाना. इस दौरान टीम ने सरकारी […]

चाईबासा : ग्राम स्वराज अभियान को लेकर सेंट्रल नोडल पदाधिकारी अनिल जोशी व डीएस रावत शनिवार को सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. हरिला पंचायत के गतिलिपी गांव तथा नरसंडा पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के साथ टीम के अधिकारियों ने बैठक कर उनकी समस्याअों को जाना. इस दौरान टीम ने सरकारी योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी दी. साथ ही लाभ लेने में किसी तरह की परेशान हो तो, की जानकारी ली. उज्ज्वल योजना, उजाला योजना, जन धन योजना,

सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष से जुड़े टीकारण संबंधित जानकारी ली. टीम ने ग्रामीण को प्रशासन से सहयोग मिल पाता है की नहीं इस पर सवाल किये. ग्रामीणों ने सहयोग करने की बात कही. लेकिन जन धन योजना के लिए बैंक सहयोग नहीं करता है. ग्रामीणों ने टीम क समक्ष कहा कि बैंक जाने से अधिकारी खाता नहीं खोलते है. तमाम प्रयास के बाद ही खाता खुल पाता है. टीम ने इस तरह की समस्या को ठीक करने का निर्देश प्रशासन को दिया. मौके पर सदर बीडीअो रवींद्र कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

खूंटपानी प्रखंड का निरीक्षण आज
ग्राम स्वराज अभियान के नोडल पदाधिकारी रविवार को खूंटपानी प्रखंड का दौरा करेंगे. इस दौरान विभिन्न पंचायतों में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजना संबंधित जानकारी हासिल करेंगे.
हरिला पंचायत के गितिलपी के अलावा अन्य गांव पहुंचे
नोडल पदाधिकारी अनिल जोशी व डीएस रावत के नेतृत्व में टीम पहुंची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >