जैंतगढ़ : चंपुआ थाना पुलिस ने जाल बिछाकर बकरी चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. थाना के आइआइसी सुमित सोरेन के नेतृत्व में सादे लिबास में पुलिस जवानों ने चंपुआ महताब हाइस्कूल के सामने जाल बिछा कर रखा था. तभी जोड़ा शहर के दो युवक लाल रंग की बाइक पर बकरी लादकर चंपुआ की ओर जा रहे थे, जिन्हें धर दबोचा गया. साथ ही बाइक भी जब्त कर ली गयी है. गिरफ्तार कर युवकों को जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार कोदगाडिया गांव निवासी विजय शेट्टी की बकरी जोड़ा शहर निवासी सुनिया उरांव और शिवो महाकुड ने चोरी कर ली. इसके बाद उसे अपनी बाइक पर लादकर चंपुआ की ओर भाग रहे थे. इस दौरान विजय की पत्नी ने युवकों को बकरी चोरी करते देख लिया. इसकी सूचना चंपुआ थाने को दी गयी, इसके बाद आइआइसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवकों को धर दबोचा.
चंपुआ : बकरी चोरी करते दो युवक रंगे हाथ गिरफ्तार
जैंतगढ़ : चंपुआ थाना पुलिस ने जाल बिछाकर बकरी चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. थाना के आइआइसी सुमित सोरेन के नेतृत्व में सादे लिबास में पुलिस जवानों ने चंपुआ महताब हाइस्कूल के सामने जाल बिछा कर रखा था. तभी जोड़ा शहर के दो युवक लाल रंग की बाइक पर बकरी […]
