बिचौलियों ने अधूरा छोड़ दिया शौचालय निर्माण

स्लम एरिया आजाद बस्ती में शौचालय का सच डकार गये राशि नोवामुंडी : प्रखंड मख्यालय से आधा किमी दूर स्थित आजादबस्ती के करीब दो दर्जन गरीबों के शौचालय बीते डेढ़ साल से अधूरे पड़े हैं. इससे महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है. बताते हैं कि इस योजना में […]

स्लम एरिया आजाद बस्ती में शौचालय का सच

डकार गये राशि
नोवामुंडी : प्रखंड मख्यालय से आधा किमी दूर स्थित आजादबस्ती के करीब दो दर्जन गरीबों के शौचालय बीते डेढ़ साल से अधूरे पड़े हैं. इससे महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है. बताते हैं कि इस योजना में बिचौलियों के हावी होने से यह स्थिति आयी है. मिली जानकारी के मुताबिक किसी की दीवार खड़ी कर छोड़ दिया गया है तो किसी का पैन नहीं बैठाया गया है. शौचालय नहीं बनने से महिलाएं काफी परेशान व आहत हैं. मुखिया से लेकर प्रखंड कार्यालय तक फरियाद की गयी, लेकिन आश्वासन के सिवा शौचालय निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई. महूदी पंचायत के मुखिया राज बरजो ने बताया कि मनरेगा से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था,
जिसका काम रोजगार सेविका सविता लागुरी करा रही थी. महूदी पंचायत में कई शौचालय अधूरे पड़े हैं, हालांकि कई शौचालयों के निर्माण मद की राशि की निकासी कर ली गयी है. जांच में दोषी पाये जाने पर निवर्तमान बीडीओ अमरेन डांग ने रोजगार सेविका की जिला में सेवा वापस कर दी, जहां से उक्त सेविका को दूसरे प्रखंड में पदस्थापित किया गया.
इन गरीब महिलाओं के शौचालय रहे अधूरे : स्थानीय आजादबस्ती में करीब 24गरीब महिलाओं के शौचालय भ्रष्टाचार के दीमकों की वजह से बाहर में शौच मुक्ति का सपना साकार नहीं हो सका. इसमें जरीना बानो, गुलापो करुवा, यशमती बारी, शांति देवी, रजनी गोप, ललिता सिंह, दुर्गा पान, मिनी हेंब्रम, लक्ष्मी पान, सविता नाग, रानी दास, शुरुमनी तांती, पिंकी लोहार, संगीता दास, उषा कल्याण, लक्ष्मी गोप, पाटो दास, कुनी पान, गीता लागुरी, पद्मिनी पान, श्वेता गोप, चंदू प्रधान, सरिता देवी व सारथी पान के नाम शामिल हैं. महिलाओं ने अधूरे शौचालयों की जांच कर बीडीओ से न्याय दिलाने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >