चाईबासा : सहेली ने दिया था मोबाइल, मैं लौटाने आ रही थी तो पांच युवक टाटा मैजिक से उठा ले गये
चाईबासा : मोबाइल चोरी के संदेह में मुंडन कराने के बाद जूते का माला पहना कर घुमाने के बाद से लापता पीड़िता को पुलिस ने शुक्रवार की शाम सात बजे जेएमपी चौक की एक दुकान के पास से बरामद किया. इसकी जानकारी देते डीएसपी प्रकाश सोय ने दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिस […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चाईबासा : मोबाइल चोरी के संदेह में मुंडन कराने के बाद जूते का माला पहना कर घुमाने के बाद से लापता पीड़िता को पुलिस ने शुक्रवार की शाम सात बजे जेएमपी चौक की एक दुकान के पास से बरामद किया. इसकी जानकारी देते डीएसपी प्रकाश सोय ने दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिस मोबाइल चोरी के आरोप में उसके साथ अमानवीय व्यवहार (सिर का आधा मुंडन व जूते का माला पहनाकर घुमाया) किया गया, उसकी चोरी उसने नहीं की थी.
सुफलसाई में रहने वाली उसकी एक सहेली ने उसे मोबाइल दी थी. सहेली के साथ कांटैक्ट बना रहे, इस लिए उसने मोबाइल ऑफ नहीं किया. मोबाइल के बारे में पूछताछ करने पर उसने पूरी जानकारी दी थी. यहां तक मोबाइल उनका होने पर लौटाने के लिये तैयार थी. इसके कारण चाईबासा आने की जानकारी मोबाइल मालिक को दी. वह जैसे चक्रधरपुर से चाईबासा बस स्टैंड पहुंची, चार-पांच युवक वहां आ धमके. उन्होंने बस स्टैंड में उसके साथ मारपीट की. उसे टाटा मैजिक में बिठाकर सुफलसाई ले गये. यहां उसके साथ मोबाइल को लेकर पूछताछ की गयी. उसे बांधकर मारा गया. इसके बाद उसका सिर मुंडवाया गया. जूते का मामला पहनाकर पूरे क्षेत्र में घुमाकर छोड़ दिया गया.
जेएमपी चौक के पास पुलिस को मिली युवती
घटना के बाद डर से छिपकर घूमती रही
घटना के बाद से वह डरी हुयी थी. इसके कारण छिप कर इधर-उधर घूमती रही. थाने में वह काफी डरी हुयी है. डीएसपी ने बताया कि पीड़िता को महिला थाने में रखा गया है.
काफी चोट आयी है पीड़िता को, चल रहा इलाज
आरोपियों द्वारा मारपीट के कारण युवती काफी चोटें आयी हैं. इसे देखत उसके इलाज की व्यवस्था की गयी है. जरूरत पड़ने पर उसे इलाज के लिये बाहर भेजा जायेगा.
पीड़िता का प्राथमिक बयान दर्ज किया गया
पीड़िता का प्राथमिक बयान दर्ज किया गया है. उसका इलाज के बाद पूरी वारदात विस्तार से जानी जायेगी. उसकी निशानदेही पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. युवती के बरामद होने की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी है.
पीड़िता के घर में गयी थी पुलिस परिजनों ने कहा- यहां नहीं रहती
पुलिस के बयान के अनुसार आरोपियों ने युवती को पहले सुफलसाई बस्ती में घुमाया था. इसके बाद उसे सरायकेला मोड़ होते हुए लोहा पुल के पास लाकर छोड़ दिया. पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है. युवती मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाकाहासा गांव की रहनेवाली है. पुलिस उसके गांव गयी थी. युवती के परिवार वालों ने बताया कि वह वहां नहीं रहती है. इधर-उधर घुमती रहती है.
आरोपी की मौसेरी बहन का था मोबाइल आंगन से चोरी कर ले गयी थी युवती
गिरफ्तार आरोपी राहुल रोशन बानरा ने पुलिस को बताया कि चोरी गया मोबाइल उसकी मौसेरी बहन प्रियंका पुरती का है. प्रियंका पुरती ने बताया कि 8 मई 2018 की रात में वह आंगन में खाट पर सो रही थी. उसी समय एक युवती आयी और मोबाइल चोरी कर भाग गयी. फोन करने पर युवती ने बताया कि मोबाइल उसके पास है. चाईबासा आने पर मोबाइल वापस कर देगी. 10 मई की सुबह फोन करने पर युवती ने बताया कि वह चक्रधरपुर से चाईबासा आ गयी है. इसके बाद उसका मौसेरा भाई राहुल अपने साथियों के साथ बस स्टैंड पहुंचा था. युवती ने उसे मोबाइल लौटा दिया.