मानकी-मुंडा संघ ने 21 के भारत बंद का किया समर्थन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में मानकी मुंडा डाकुवा संघ के साथ शुक्रवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रखंड संयोजक जयसिंह सिंकू, नागर सिंकू, उपेंद्र सुंडी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से रघुवर सरकार की जन विरोधी नीतियों पर चर्चा हुई. साथ ही भूमि अधिग्रहण कानून 2017 भूमि बैंक हुकूकनामा […]

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में मानकी मुंडा डाकुवा संघ के साथ शुक्रवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रखंड संयोजक जयसिंह सिंकू, नागर सिंकू, उपेंद्र सुंडी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से रघुवर सरकार की जन विरोधी नीतियों पर चर्चा हुई. साथ ही भूमि अधिग्रहण कानून 2017 भूमि बैंक हुकूकनामा के अंतर्गत मानकी-मुंडा के अधिकार तथा ऑनलाइन मालगुजारी रसीद काटने का विरोध किया गया. इसके बाद मानकी-मुंडाओं ने आगामी 21 मई को भारत बंद का समर्थन करने पर सहमति बनी. जयसिंह सिंकू ने कहा कि 17 वर्षों से गलत राजनीति के कारण मानकी-मुंडा के अधिकारों का हनन हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >