डेढ़ किलोमीटर पैदल चल पुलिस टीम ने पकड़ा
सिंहपोखरिया : कुंदुबेड़ा के जंगल में छिपे थे अपराधी : डीएसपी सोय ने बताया कि 2 मई को गुप्त सूचना मिली कि सिंहपोखरिया और कुंदुबेड़ा के बीच जंगल में कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. इसकी जानकारी एसपी को दी गयी. एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी करने के लिए रात 8.15 बजे सिंहपोखिरया गांव पहुंचे थे,
जिसके बाद गाड़ी को वहीं खड़ी यह टीम डेढ़ किलोमीटर पैदल ही जंगल पहुंची. जंगल में पहुंचने पर पुलिस को कुछ आवाजें सुनायी दीं. उन्होंने पाया कि देवकुमार व अन्य कुछ बदमाश किसी तरह की योजना बना रहे हैं. जवानों ने सबसे पहले देवकुमार को पकड़ा, जिसके बाद यादव सवैया व तुराम सवैंया भी हाथ आ गये.
