कैरेज व वैैगन कर्मियों ने आठ डिब्बा के दरवाजों की मरम्मत की
चक्रधरपुर : ईस्ट कोस्ट रेलवे के बीसीएनएचएल मालगाड़ी का दरवाजा पोल से टकराने से बाल-बाल बच गया. मालगाड़ी का कई डिब्बा टूटा व खुला हुआ था. चक्रधरपुर पहुंचने पर मालगाड़ी को रोक दिया गया. जिसके बाद कैरेज व वगैन कर्मियों ने आठ डिब्बा के दरवाजा की मरम्मत की. जिसके बाद मालगाड़ी को चक्रधरपुर से राउरकेला रवाना किया गया. मालूम हो कि चक्रधरपुर में बीसीएनएचएल मालगाड़ी का टूटा व खुला दरवाजा रहने से दुर्घटनाएं पहले घट चुकी है. जिसके बावजूद बीसीएनएचएल मालगाड़ी के टूटे व खुला दरवाजा वाले डिब्बों से माल ढुलाई हो रही है. जो संरक्षा व सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिम भरा होता है. सूत्रों की माने तो रेलवे में रैक की घोर कमी है. रैक की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर है.
