जीवन कंडुलना का अहम सहयोगी है संजय उर्फ लादेन, हत्या सहित कई कांडों में थी पुलिस को तलाश
गुदड़ी थाने के कुदाबुरू का है निवासी, हत्या में प्रयुक्त लाठी, डीजल व कई सामान जब्त
चक्रधरपुर : हत्या सहित कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हार्डकोर नक्सली रांदू उर्फ संजय गागराई उर्फ लादेन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम के नेतृत्व में पुलिस ने पोड़ाहाट जंगल से गिरफ्तार किया. उसे जेल भेज दिया गया है. डीएसपी श्री राम ने एक मई को अपने आवास में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बताया कि गुदड़ी थाना क्षेत्र के कुदाबुरु निवासी संजय उर्फ लादेन के संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह दस्ते से छुट्टी लेकर अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए घर जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इसके पास से हत्या की वारदात में प्रयुक्त लाठी और चुराये गये डीजल
सहित कई सामान बरामद किये हैं.
जीवन की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद : डीएसपी
डीएसपी सकलदेव राम के मुताबिक संजय उर्फ लादेन की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी है. इसके पकड़े जाने से उसका दस्ता कमजोर होगा. पूछताछ के क्रम में संजय ने कई राज खोले हैं. एरिया कमांडर जीवन कंडुलना की गिरफ्तारी भी जल्द होने की उम्मीद है.
कंपनियों की मशीनें जलाकर करता था वसूली
गिरफ्तार संजय उर्फ लादेन गागराई माओवादी एरिया सबजोनल कमांडर जीवन कंडुलना का सबसे अहम सहयोगी माना जाता है. वह ठेका कंपनियों की गाड़ियों को आग के हवाले कर उनसे लेवी वसूलने का काम करता था. साथ ही पोस्टरबाजी व हिंसक घटनाओं से लोगों में दहशत फैलाने की जिम्मेदारी भी संभालता था.
इनसेट :::::::::::::::::::::
लादेन के खिलाफ चार थानों में नौ मामले हैं दर्ज
– 2014 में लादेन ने कोटागाड़ा चट्टान सिंह मुंडा की हत्या की
– कुदाबुरू में सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मुंशियों की हत्या की
