चक्रधरपुर में कहा : मेरी पिस्तौल से लगी गोली

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल में माठन पुरती ने कहा कि उसकी पत्नी को उसके पिस्तौल से गोली लगी है. बकौल माठन, वह नाइन एमएम की पिस्तौल को वृक्ष में ठोंक रहा था, तभी गोली चल गयी. लोडेड पिस्तौल कहां से आयी, यह पूछे जाने पर माठन ने बताया कि उसे वह पिस्तौल नक्सलियों ने दी […]

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल में माठन पुरती ने कहा कि उसकी पत्नी को उसके पिस्तौल से गोली लगी है. बकौल माठन, वह नाइन एमएम की पिस्तौल को वृक्ष में ठोंक रहा था, तभी गोली चल गयी. लोडेड पिस्तौल कहां से आयी, यह पूछे जाने पर माठन ने बताया कि उसे वह पिस्तौल नक्सलियों ने दी थी.

जमशेदपुर में कहा : पत्थर पर बैठे थे, कहीं से आकर लगी गोली
पत्नी को लेकर एमजीएम जमशेदपुर पहुंचे माठन पुरती से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उसने अलग ही कहानी बतायी. उसने कहा कि मंगलवार को ही उसकी शादी हुई थी जिसके बाद बुधवार को पति-पत्नी डोंगरो जंगल में घूमने निकले थे. जंगल में वे थक जाने के बाद पत्थर पर बैठे थे तभी किसी ने गोली चलाई जो रामदी सोय को लग गयी. माठन ने किसी पर संदेह भी नहीं जताया है.
तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत
दोबारा नहाने में डूबीं
बच्चियों के नहाने के दौरान पड़ाेसी सुनीता नायक भी उस समय वहां नहा रही थी. उसने बताया कि दोनों बच्चियां उससे पहले तालाब से नहाकर निकल गयी थीं. संभावना है कि सुनीता के चले जाने के बाद दोनों दोबारा तालाब में नहाने चली गयीं. दोपहर में तालाब में किसी के नहीं होने से वे तैरते हुए दूर निकल गयीं. आगे की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण दोनों डूब गयीं. यह भी चर्चा है कि एक को डूबता हुआ देख, दूसरी बचाने गयी होगी और दोनों डूब गयी होंगी.
चिलकू: घर में कुल्हाड़ी से मार अधेड़ की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >