बंदी में दुकानदारों ने नहीं, भाजपाइयों ने की एसटी-एससी की पिटाई : विधायक

चक्रधरपुर : बीते दिनों आयोजित भारत बंद के दौरान दुकानदारों ने नहीं, भाजपाइयों ने एसटी-एससी को पीटकर घायल कर दिया. पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही. उक्त बातें विधायक शशिभूषण सामड ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमराें की वीडियो […]

चक्रधरपुर : बीते दिनों आयोजित भारत बंद के दौरान दुकानदारों ने नहीं, भाजपाइयों ने एसटी-एससी को पीटकर घायल कर दिया. पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही. उक्त बातें विधायक शशिभूषण सामड ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमराें की वीडियो फुटेज देख कर भाजपाइयों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किया. केवल बंद समर्थकों पर एफआइआर दर्ज कर दी गयी.

जबकि बंदी के दौरान हुई मारपीट में भाजपा नेता संजय मिश्रा, राजू कसेरा, राकेश शर्मा, कमलदेव गिरी, गुड्डू सिंह, बुलटेन रवानी, परविंदर चौहान, अनूप दुबे, मुन्ना मोहता ने आदिवासी महिलाओं की जमकर पिटाई की. मामले की गंभीरता पूर्वक जांच के लिए वह डीआइजी, एसपी से मुलाकात कर निर्दोष पर कानूनी कार्रवाई नहीं करने की मांग करेंगे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि त्रिनाथ महतो, प्रखंड अध्यक्ष विजय मुंडा, दुर्गा महतो, ताराकांत सिजुई, रासिका जामुदा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >