सिटी मैनेजर घूस लेते धराया

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के सिटी मैनेजर चेतन वर्मा को एसीबी की टीम ने शनिवार को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. उन्हें उनके कार्यालय में ही दोपहर करीब 12 बजे रंगे हाथ दबोचा गया. टीम ने कार्यालय से कुछ कागजात भी जब्त किये. पूछताछ के बाद एसीबी सिटी मैनेजर को […]

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के सिटी मैनेजर चेतन वर्मा को एसीबी की टीम ने शनिवार को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. उन्हें उनके कार्यालय में ही दोपहर करीब 12 बजे रंगे हाथ दबोचा गया. टीम ने कार्यालय से कुछ कागजात भी जब्त किये. पूछताछ के बाद एसीबी सिटी मैनेजर को जमशेदपुर ले गयी.

जानकारी के अनुसार सिटी मैनेजर ने संवेदक मेसर्स रंजीत चाटियाल को पीसीसी निर्माण की एक योजना में राशि के भुगतान के लिए 10 हजार रुपये घूस की मांग की थी. मेसर्स रंजीत चटियाल के रवि कुमार सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी में की.
नया बाजार चाकुलिया निवासी रवि कुमार सिंह की शिकायत की जांच करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया. शनिवार को एसीबी ने श्री सिंह को सिटी मैनेजर तक घूस की रकम पहुंचाने को कहा. तय रणनीति के तहत वह सिटी मैनेजर को घूस की रकम देने के लिए उसके कार्यालय में गये. दो हजार तथा पांच सौ के नोटों में दस हजार रुपये पकड़ते ही एसीबी की टीम ने धावा बोलकर सिटी मैनेजर को रंगे हाथ धर दबोचा.
टीम में डीएसपी पवन पांडेय, एमएलडा एक्का, इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार मंडल, जीतेंद्र दुबे, किशोर सोय शामिल थे.
दिव्यांग से घूस मांग फंसा था चेतन: हजारीबाग के ओकनी मुहल्ला निवासी सिटी मैनेजर चेतन वर्मा पर पिछले साल वाजपेयी नगर निवासी महेश गागराई नामक दिव्यांग ने प्रधानमंत्री
योजना में पांच हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया था. इसकी शिकायत उसने उपायुक्त को आवेदन देकर की थी. इस मामले में उपायुक्त ने आइएएस अधिकारी हिमांशु मोहन को जांच का आदेश दिया था. मामले में जमशेदपुर कार्यालय में बुलाकर दिव्यांग से अधिकारियों ने पूछताछ की थी. मामला चर्चा में रहा, मगर बाद में इस पर लीपा-पोती हो गयी, जिसके कारण उस वक्त सिटी मैनेजर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई
इनसेट
कोट
फोटो कैप्शन :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >