बिजली कैंप में घुस दो कर्मियों को मारा चाकू

रात करीब 10:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम बिहार के नवादा के रहने वाले हैं विकास व पंकज गांव में विद्युतीकरण का काम कर रही कंपनी के कैंप में सोये थे दोनों चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के सोनाहारा गांव में बिजलीकरण का काम कर रही पॉल इंजीनियरिंग कंपनी के कैंप में […]

रात करीब 10:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

बिहार के नवादा के रहने वाले हैं विकास व पंकज
गांव में विद्युतीकरण का काम कर रही कंपनी के कैंप में सोये थे दोनों
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के सोनाहारा गांव में बिजलीकरण का काम कर रही पॉल इंजीनियरिंग कंपनी के कैंप में घुसकर 3-4 अपराधियों ने दो कर्मचारियों पर पाइप व चाकू से हमला कर दिया. घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है.
दोनों कर्मचारियों पंकज कुमार व विकास कुमार को पुलिस ने चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देख जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार कैंप में बिहार के नवादा जिले के खिलाई गांव के निवासी दोनों कर्मचारी सोये हुए थे. इस दौरान 3-4 अज्ञात अपराधियों ने कैंप में घुसने से पहले बिजली काट दी. इसके बाद अंधेरे में पाइप व चाकू से दोनों पर हमला कर दिया
घटना के बाद दोनों कर्मचारियों ने फोन पर स्थानीय संजय घोष व देवानंद सिंह (चुनाव लड़ रहे हैं) को जानकारी दी. दोनों ने इसकी सूचना चाकुलिया पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >