चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धा के साथ पारंपरिक तरीके से मां मंगला की पूजा-अर्चना की गयी. विदित हो कि क्षेत्रवार मुखी समाज द्वारा प्राचीन समय से मंगला उषा पूजा की जा रही है. हालांकि उक्त पूजा में देवी मां के समक्ष शीश नवाकर हर कोई अपनी-अपनी मन्नत लेकर पहुंचता […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धा के साथ पारंपरिक तरीके से मां मंगला की पूजा-अर्चना की गयी. विदित हो कि क्षेत्रवार मुखी समाज द्वारा प्राचीन समय से मंगला उषा पूजा की जा रही है. हालांकि उक्त पूजा में देवी मां के समक्ष शीश नवाकर हर कोई अपनी-अपनी मन्नत लेकर पहुंचता है. उपवासी महिलाएं क्षेत्रवार स्थित जलाशयों से विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में जल लेकर पूजा स्थल तक पहुंची. रास्ते में जगह-जगह घट यानी कलश लेकर चल रही महिलाओं के समक्ष बकरे, मुर्गे, बत्तख व कबूतरों की बलि के साथ पूजा की गयी. गाजे-बाजे व शंख ध्वनि के साथ मंगला घट क्षेत्रवार पूजा स्थलों पर पहुंचाया गया.
देवी माता की पूजा में मौसमी जंगली फल व फूल तथा धान से बने लावा महत्वपूर्ण चढ़ावा माने जाते हैं. ऐसी पूजन सामग्रियों की बाजार में अच्छी बिक्री रही. चक्रधरपुर के मुक्तिनाथ मंदिर घाट, दंदासाई घाट, सिरकासाई घाट समेत अन्य जलाशयों से मंगला घट निकला. चक्रधरपुर से वार्ड-8 आठ शीतला मंदिर, रेलवे हरिजन बस्ती, बारह खोली, गैंगखोली, न्यू बस स्टैंड हरिजन बस्ती, कुंभा टोली, सिरकासाई, कुदलीबाड़ी आदि जगहों में मां मंगला की पूजा-अर्चना किया गया.
मनोहरपुर में सुहगिन महिलाओं ने निकाली घटयात्रा: मनोहरपुर प्रखंड में मां मंगला पूजा का आयोजन धुमधाम से संपन्न हुआ.लाइनपार केे कोयना नदी के बगल में स्थित मां मंगला मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. हजारों संख्या में महिला पुरुष पहुंचे. मां मंगला से मंगल कामना की. मंगला मंदिर में पूजन अर्चना पूर्व व्रती सुहागिन महिलाओं ने घटयात्रा (कलश यात्रा) निकाली. कोयना नदी के तट से कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ कतारबद्ध महिलाएं मां मंगला की भक्ति में झूमते हुए मंदिर पहुंची. व्रती महिलाओं का मंदिर से पहले चरण धोकर एवं पुष्प छिड़ककर स्वागत किया गया. यहां स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा चिरिया, ढीपा, बड़पोस, उंधन सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु मन्नत मांगने एवं मन्नत उतारने पहुंचे थे.
रुंगटा की जिरुली साइडिंग को पुन: चालू किया जायेगा
नये वित्तीय वर्ष 2018-19 में होने वाले महत्वपूर्ण कार्य
बेटिकट यात्रियों से 8.34 करोड़ रुपये वसूले गये
चक्रधरपुर रेल मंडल के टिकट चेकिंग आय में पिछले वर्ष की तुलना में 1.33 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी. इस वर्ष टिकट चेकिंग से कुल आय 8.34 करोड़ रुपये रही. वहीं बिना टिकट व अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया. इन जांचों के परिणाम स्वरुप बिना बुक किये गये समान के प्रकरणों सहित बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा के 437997 मामले पकड़े गये. जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.69 प्रतिशत अधिक है.
54 एलसी गेट हटा, 12 बना एलएचएस
सुरक्षा की दृष्टिकोण से चक्रधरपुर रेल मंडल में 54 रेल फाटकों को हटाया गया. जिसमें 2 मानव रहित फाटक को पूर्णत: बंद कर दिया गया. जबकि आठ एलसी गेट को परिवर्तित व 32 एलसी गेट को मानव सहित रेल फाटक में तब्दील कर दिया गया. जबकि 12 गेट पर लो हाइट सब-वे (एलएचएस) बनाया गया.