रायम जतरा मेला में लादुरा की हत्या में पीएलएफआइ सदस्य गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक बुरूंगकेल गांव का रहने वाला प्रेम प्रसंग में हत्या की गयी थी: पुलिस मामले में अबतक दो की गिरफ्तारी हो चुकी है दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस गोइलकेरा : 18 दिसंबर को रायम के जतरा मेला में लादुरा कंडायबुरू की हत्या मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी सह पीएलएफआई का […]

गिरफ्तार युवक बुरूंगकेल गांव का रहने वाला

प्रेम प्रसंग में हत्या की गयी थी: पुलिस
मामले में अबतक दो की गिरफ्तारी हो चुकी है
दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गोइलकेरा : 18 दिसंबर को रायम के जतरा मेला में लादुरा कंडायबुरू की हत्या मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी सह पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य जुनुल टोपनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक बुरूंगकेल गांव का है. वह पीएलएफआइ का सक्रिय सदस्य है. ज्ञात हो कि लादुरा की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी. इस मामले में पीएलएफआइ का हाथ होने की संभावना पुलिस ने जतायी है. हत्या मामले में अब तक दो अभियुक्त की गिरफ्तारी हो गयी है. वहीं दो और अभियुक्त की तलाशी जारी है.
गौरतलब हो कि गुदड़ी प्रखंड के रायोम में आयोजित जतरा मेले में गोइलकेरा प्रखंड के रेमेडकोचा निवासी लादुरा कंडायबुरु (22) की गोली मारकर हत्या की थी. घटना के 24 घंटे बाद गोइलकेरा पुलिस ने शव जब्त किया था. वह पिछले तीन वर्ष से पत्नी के साथ रायोम चूरूबुरु टोला में अपने ससुर अब्राह्म बरजो के घर में रह रहा था. लादुरा की पत्नी तेरेसा कंडायबुरु ने बताया कि लगभग चार साल पहले दोनों में प्रेम विवाह हुआ था. लादुरा का कोई साला नहीं होने के कारण वह ससुर की खेतीवाड़ी में सहायता करता था.
लादुरा रायोम के बरना बरजो के होटल में काम करता था. लादुरा की मां बुधनी कंडायबुरु ने बताया कि रेमेडकोचा में भी लादूरा से किसी की दुश्मनी नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >