ट्रक में लिफ्ट देकर चालक व खलासी ने किया गैंगरेप

बड़बिल : बामबारी थानांतर्गत जोरीबार में नाबालिग लड़की को लिफ्ट देने के बहाने चालक-खलासी ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद दोनों फरार हो गये. पुलिस ने बलात्कार करने के आरोपी डंपर चालक एवं उसके खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपुआ थानांतर्गत चिमड़ा निवासी किशोरी […]

बड़बिल : बामबारी थानांतर्गत जोरीबार में नाबालिग लड़की को लिफ्ट देने के बहाने चालक-खलासी ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद दोनों फरार हो गये. पुलिस ने बलात्कार करने के आरोपी डंपर चालक एवं उसके खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपुआ थानांतर्गत चिमड़ा निवासी किशोरी रविवार शाम को अपनी बहन के घर बोलानी गयी थी. वहां से वह खड़बंद निवासी अपने दोस्त से मिलने के लिए निकली तथा बामबारी जानेवाली बस पकड़ कर जोरिवार में उतर गयी. वहां से उसने अपने मित्र को फोन किया कि वह जोरिवार में खड़ी है, वह उसे लेने आ जाये, इस बीच अगर लिफ्ट मिल गयी तो वह खुद भी आ जायेगी.
उसी समय एक डंपर वहां आकर रुका, जिसके चालक, जोड़ा आजाद बस्ती निवासी कालिया लोहार (20 वर्ष) ने उससे पूछा कि कहां जाना है. उसके खड़बंद जाने की बात बताने पर कालिया ने उधर ही जाने की बात बताते हुए उसे वहां छोड़ देने का वायदा कर गाड़ी में बिठा लिया. लेकिन कुछ दूर आगे जाने पर कालिया तथा उसके खलासी, जोड़ा के भुंडा हाटिंग निवासी अविनाश लागुरी (19) ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दिया. फिर बीच जंगल में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. इससे दुखी किशोरी रोने लगी तो दोनों ने उसे डंपर से बीआइएल क्रशर के पास लाकर सड़क पर छोड़ दिया एवं फरार हो गये. बाद में किशोरी ने सोमवार को दोनों के खिलाफ बामबारी थाना में मामला दर्ज कराया.
बड़बिल : बामबारी थानांतर्गत जोरीबार की घटना
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता किशोरी चंपुआ के एक स्कूल में करती है आया का काम
बहन के घर से अपने दोस्त से मिलने के लिए खड़बंद जा रही थी
डॉक्टरी जांच के बाद भेजा जेल: पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बामबारी पुलिस ने डंपर के चालक एवं खलासी, दोनों को गिरफ्तार कर डॉक्टरी जांच कराने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >