चाईबासा : किरीबुरू के अंजली आत्महत्या कांड के मुख्य आरोपी फरहान का साथी चर्च रोड किरीबुरू निवासी अंकित पुरती की जमानत याचिका एडीजे वन मनोज कुमार सिंह की अदालत ने खारिज कर दी. मेघाहातुबुरू निवासी यतींद्र नाथ प्रसाद के बयान पर 9 नवंबर 2017 को थाने में दर्ज मामले में बताया गया है कि ई-टाइप निवासी मो फरहान ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव दिया एवं गाली-गलौज व मारपीट करने से तंग आकर अंजली फांसी लगाने को मजबूर हो गयी.
अंजली आत्महत्या कांड के आरोपी की जमानत खारिज
चाईबासा : किरीबुरू के अंजली आत्महत्या कांड के मुख्य आरोपी फरहान का साथी चर्च रोड किरीबुरू निवासी अंकित पुरती की जमानत याचिका एडीजे वन मनोज कुमार सिंह की अदालत ने खारिज कर दी. मेघाहातुबुरू निवासी यतींद्र नाथ प्रसाद के बयान पर 9 नवंबर 2017 को थाने में दर्ज मामले में बताया गया है कि ई-टाइप […]

अंजली पर दबाव डालने में अंकित पुरती ने भी फरहान का साथ दिया. उसने बताया कि 6 नवंबर 17 को बेटी अंजली को स्कूल छोड़ते हुए वह अपनी ड्यूटी पर बरायबुरू चला गया, जबकि उसकी पत्नी करुणा प्रसाद भी स्कूल चली गयी. स्कूल के बाद दोपहर घर आकर उनकी बेटी ने फांसी
लगा ली.