नौकरी का लालच दे ठगी करने वाला फर्जी रेंजर गिरफ्तार

चाईबासा : युवाओं को वन विभाग में नौकरी दिलाने तथा ग्रामीणों को खतियान का नकल निकाल कर देने के नाम पर ठगी करनेवाला एक फर्जी रेंजर सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसे सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चाईबासा मंगलाहाट गुदड़ी स्थित एक हंड़िया गोदाम से गिरफ्तार किया. ठग ने पूछताछ में […]

चाईबासा : युवाओं को वन विभाग में नौकरी दिलाने तथा ग्रामीणों को खतियान का नकल निकाल कर देने के नाम पर ठगी करनेवाला एक फर्जी रेंजर सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

उसे सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चाईबासा मंगलाहाट गुदड़ी स्थित एक हंड़िया गोदाम से गिरफ्तार किया. ठग ने पूछताछ में अपनी पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया निवासी दीपेश प्रधान के रूप में बतायी है. उस पर कुमारडुंगी, जगन्नाथपुर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र समेत आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवकों से वन विभाग में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी दिलाने और ग्रामीणों से खतियान का नकल निकलवाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >