मतदानकर्मियों को मिला इवीएम का प्रशिक्षण

चाईबासा नप चुनाव में 471 मतदानकर्मी लगेंगे चाईबासा : नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को मतदानकर्मियों को इवीएम का पहले चरण का प्रशिक्षण पिल्लई हॉल में दिया गया. कर्मियों को इवीएम का संचालन, यूनिट कंट्रोल, वोटिंग के बाद इवीएम सील करने, चार तरह का लिफाफा भरने आदि का प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि […]

चाईबासा नप चुनाव में 471 मतदानकर्मी लगेंगे

चाईबासा : नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को मतदानकर्मियों को इवीएम का पहले चरण का प्रशिक्षण पिल्लई हॉल में दिया गया. कर्मियों को इवीएम का संचालन, यूनिट कंट्रोल, वोटिंग के बाद इवीएम सील करने, चार तरह का लिफाफा भरने आदि का प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि इवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी व इवीएम कोषांग को देना है. इस दौरान वैलेट पेपर डालने का भी जानकारी दी गयी. मतदान शुरू होने के पूर्व मतदान केंद्र में उपस्थित प्रत्याशियों के एजेंटों के सामने में इवीएम की अच्छी तरह से जांच कर सील करने का तरीका बताया गया.
प्रशिक्षण इवीएम कोषांग प्रभारी कमल कुमार सिंह व प्रशिक्षक योगेश कुमार रवानी ने दिया. कोषांग प्रभारी कमल कुमार सिंह ने बताया कि नगर निकाय के चुनाव में 471 मतदानकर्मियों को लगाया जायेगा. इस प्रशिक्षण में 471 में से 431 मतदानकर्मी उपस्थित थे. बाकी मतदानकर्मी परीक्षा ड्यूटी में जाने के कारण अनुपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर गुलाबी, उपाध्यक्ष पद का ग्रीन और वार्ड पार्षद पद का सफेद रहेगा.
बैलेट पेपर का रंग
अध्यक्ष : गुलाबी
उपाध्यक्ष : हरा (ग्रीन)
पार्षद : सफेद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >