सरकारी जमीन पर होटल आकाश ने किया कब्जा

सरकारी अमीन की मापी में हुआ खुलासा नगरपालिका को जल्द सौंपी जायेगी रिपोर्ट चाईबासा : लोगों के आने-जाने के लिए छूटी गली की 1700 स्क्वायर फीट जमीन पर आकाश होटल के मालिक यशपाल चावला द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की बात बुधवार कराई गयी मापी में सामने आयी है. दोपहर तीन बजे जिला अमीन के […]

सरकारी अमीन की मापी में हुआ खुलासा

नगरपालिका को जल्द सौंपी जायेगी रिपोर्ट
चाईबासा : लोगों के आने-जाने के लिए छूटी गली की 1700 स्क्वायर फीट जमीन पर आकाश होटल के मालिक यशपाल चावला द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की बात बुधवार कराई गयी मापी में सामने आयी है. दोपहर तीन बजे जिला अमीन के साथ पहुंची टीम द्वारा की गयी मापी में पाया गया कि वहां पांच फीट चौड़ी सरकारी गली है के दो फीट हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा कर गली के बीचोंबीच दीवार बना दी गयी है. वर्तमान में गली की चौड़ाई 3 फीट बची है,
जबकि होटल संचालक का बाकी लगभग 1700 वर्गफीट पर कब्जा है. इसकी जांच रिपोर्ट जल्द ही नगरपालिका को सौंप दी जायेगी ताकि उक्त सरकारी गली को आम लोगों के लिए खोला जा सके. मौके पर शिकायतकर्ता कमल लाठ के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >