नहीं मिला धर्मांतरण का प्रमाण, चारों को छोड़ा

चाईबासा : बागबेड़ा वायरलेस मैदान में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप में थाना लाये गये तीन महिला समेत चार लोगों को काफी देर तक पूछताछ करने के बाद पीआर बाउंड पर छोड़ दिया गया. इनमें गुवा (पश्चिमी सिंहभूम) की दो महिलाएं भी थीं. पुलिस ने बताया कि उन लोगों […]

चाईबासा : बागबेड़ा वायरलेस मैदान में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप में थाना लाये गये तीन महिला समेत चार लोगों को काफी देर तक पूछताछ करने के बाद पीआर बाउंड पर छोड़ दिया गया. इनमें गुवा (पश्चिमी सिंहभूम) की दो महिलाएं भी थीं. पुलिस ने बताया कि उन लोगों के खिलाफ कोई भी ठोस गवाह धर्म परिवर्तन कराने को लेकर पुलिस को नहीं मिली.

इसके बाद बागबेड़ा पुलिस ने सभी को थाना से छोड़ दिया. रविवार की रात बागबेड़ा वायरलेस मैदान में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर शिवानी केरकेट्टा, ईसरीता पूर्ति, फूलमनी सांगा, सुमित कुमार को थाना लाया गया था. गौरतलब है कि इस संबंध में बागबेड़ा नया बाजार निवासी व विहिप नेता सुनील साहू ने थाना लाये गये चारों के खिलाफ धर्मांतरण करने की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >