558 लीटर शराब बरामद

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर हुई छापेमारी चाईबासा : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विभाग ने अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए बुधवार को मनोहरपुर, आनंदपुर, बड़ाजामदा व नोवामुंडी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान 558 लीटर शराब (309 लीटर विदेशी शराब, 199 लीटर बीयर और […]

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर हुई छापेमारी
चाईबासा : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विभाग ने अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए बुधवार को मनोहरपुर, आनंदपुर, बड़ाजामदा व नोवामुंडी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान 558 लीटर शराब (309 लीटर विदेशी शराब, 199 लीटर बीयर और 50 लीटर अवैध देसी चुलाई) बरामद किया. वहीं तीन शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया. इनमें मनोहरपुर से प्रदीप तिवारी, सचिंद्र सिंह भटिया और नोवामुंडी से उमेश कुमार शामिल हैं. छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक कुलदीप कुमार ने किया. उक्त तीनों होटलों में अवैध तरीके से शराब बिक्री कर रहे थे. छापेमारी में सहायक उत्पाद निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदीप मुंडा सहित सशस्त्र बल के जवान
शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >