बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय कार्यशाला आज से

चाईबासा : बी ए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के बेसिक साइंसेज एंड ह्यूमेनिटीज विभाग की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. कार्यशाला 23 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी. रिसेंटली डेवलप्ड मैटेरियल्स विषय पर यह कार्यशाला आयोजित होगा. यह कार्यशाला झारखंड सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग […]

चाईबासा : बी ए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के बेसिक साइंसेज एंड ह्यूमेनिटीज विभाग की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. कार्यशाला 23 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी. रिसेंटली डेवलप्ड मैटेरियल्स विषय पर यह कार्यशाला आयोजित होगा. यह कार्यशाला झारखंड सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग से प्रायोजित है. कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में झारखड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कुलपति प्रो (डॉ) गोपाल पाठक करेंगे. डेलीगेट्स के रूप में झारखंड के विभिन्न कॉलेजों से छात्रों, शोधार्थियों और धातुवैज्ञानिकों का जमावड़ा रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >