आठ केंद्रों पर 15 मार्च से होंगी बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा बीएड सत्र 2017-19 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. यह परीक्षा 15 मार्च से प्रारंभ होगी. इसके लिए आठ केंद्र बनाए गये हैं. परीक्षा आगामी 21 मार्च तक चलेगी. परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी.परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े आठ बजे तक […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा बीएड सत्र 2017-19 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. यह परीक्षा 15 मार्च से प्रारंभ होगी. इसके लिए आठ केंद्र बनाए गये हैं. परीक्षा आगामी 21 मार्च तक चलेगी. परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी.परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े आठ बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंच जाना है. इसके लिए जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर, केएस कॉलेज सरायकेला, बहरागोड़ा कॉलेज, एसबी कॉलेज चांडिल, बीडीएसएल महिला कॉलेज घाटशिला, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जेकेएस कॉलेज मानगो को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. विवि की ओर से इस संबंध पर विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >