मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के सोदा गांव के सुरगुईंया टोला में हाथी ने आतंक मचाने के बाद, सोदा और टिमरा गांव में जाकर तीन घरों पर भी हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घरों में घुस कर रखे अनाज व धान भी खा गये. ग्रामीण हुरलू चेरवा ने बताया कि हाथी लगातार चिंगाढ मार रहा था, उनका बेटा कटहल पेड़ पर चढ़ कर हाथी से बचाने की गुहार लगा रहा था. सोदा गांव के बामिया बांहदा के घर में घुस कर हाथी धान, मकई, राहड दाल खा गये एवं बरतन को भी तोड़ दिया. राजन चेरवा और प्रधान चेरवा के घर का दरवाजा तोड़कर भी हाथी अनाज खा गये. ग्रामीण डर से सहमे हुए है.
तीन घरों में हमला कर पहुंचायी क्षति खाया अनाज, ग्रामीणों में दहशत
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के सोदा गांव के सुरगुईंया टोला में हाथी ने आतंक मचाने के बाद, सोदा और टिमरा गांव में जाकर तीन घरों पर भी हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घरों में घुस कर रखे अनाज व धान भी खा गये. ग्रामीण हुरलू चेरवा ने बताया कि हाथी लगातार चिंगाढ मार […]

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को दिया 40 हजार नकद : हाथी के आतंक से पीड़ित सोदा गांव के मुखिया बाहंदा के परिजनों को वन विभाग की ओर से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में साइतबा वन प्रक्षेत्र की ओर से 40 हजार रुपये की नकद सहयोग राशि दी गयी. साइतबा वन प्रक्षेत्र के वनपाल आरके झा ने सहयोग राशि दी.
दंतैल व खूंखार था हाथी:
घटना के प्रत्यक्षदर्शी रामराय बांहदा ने बताया कि हाथी अकेला था, पर बहुत बड़ा और हिंसक था. उसके बड़े-बड़े दांत थे. रामराय जब पेड़ पर चढ़कर मदद की गुहार लगा रहा था तो हाथी ने उस पर हमला करने की कोशिश की. उसने घर तोड़ने की कोशिश की पर तोड़ नहीं पाया. घर की दीवार पर दांत गड़ा दिये.
घायलों को खटिया पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाया गया:
वार्ड मेंबर सोदा पदम बांहदा के अनुसार घटना स्थल सुरगुईयां टोला के रास्ते में नाला पड़ने के कारण चार पहिया नहीं पहुंच सकता. इस कारण सभी को खटिया में ढोकर मुख्य सड़क तक लाया गया. उसके बाद गाड़ी से चिरिया सेल अस्पताल लाया गया. इसमे चार से पांच घंटे का समय लग गया.