तीनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया
मंगलवार की सुबह करीब छह बजे की घटना
रेलवे अधिकारी व आरपीएफ ने की जांच, बारूद फटने की जतायी आशंका
हाड़ीमारा गांव निवासी हिम्मत लाल महतो, किरोदा महतो व आशा महतो घायल
सोनुवा : सोनुवा और चक्रधरपुर के बीच लोटापहाड़ स्टेशन में मंगलवार की सुबह आग तापने के दौरान धमाका होने से तीन लोग झुलस गये.
इनमें हाड़ीमारा गांव के हिम्मत लाल महतो (35), किरोदा महतो (55) और आशा महतो (40) शामिल हैं. घटना के समय वहां मौजूद हाड़ीमारा गांव की वृद्धा खीरो महतो ने बताया कि घायल तीनों लोग चना बेचने के लिए लोटापहाड़ स्टेशन पहुंचे थे. करीब छह बजे वे लोग स्टेशन की सीढ़ी के पास आग ताप रहे थे. इसी दौरान धमाका हो गया. अंगारे छिटकने से हिम्मत लाल, किरोदा व आशा महतो घायल हो गये. उनके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. तीनों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया. यहां उनका इलाज हुआ. महिला खीरो महतो के मुताबिक धमाका में तेज आवाज हुई.
रेल मंडल के पदाधिकारियों ने की जांच भेजी गयी
घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के कई पदाधिकारियों ने लोटापहाड़ पहुंचकर मामले की जांच. जांच-पड़ताल के लिए जीआरपी भी लोटापहाड़ स्टेशन पहुंची थी. दोपहर के समय कई अन्य पदाधिकारी लोटापहाड़ स्टेशन पहुंचे. मौके पर अधिकारियों ने बारूद फटने की आशंका जतायी है.
