कुड़मी को एसटी का दर्जा की मांग आदिवासियों के खिलाफ साजिश

जगन्नाथपुर हो समाज युवा महासभा ने किया विरोध जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर आदिवासी हो समाज युवा महासभा की एक बैठक मंगलवार को बुकासाई स्थित सेरेंगगुटू के बिरसा क्लब भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने की. इसमें कुड़मी जाति का एसटी का दर्जा के लिए सरकार पर दबाव बनाने का विरोध किया गया. […]

जगन्नाथपुर हो समाज युवा महासभा ने किया विरोध

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर आदिवासी हो समाज युवा महासभा की एक बैठक मंगलवार को बुकासाई स्थित सेरेंगगुटू के बिरसा क्लब भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने की. इसमें कुड़मी जाति का एसटी का दर्जा के लिए सरकार पर दबाव बनाने का विरोध किया गया. मंजीत ने कहा कि कुड़मी और आदिवासियों की धार्मिक, संस्कृति, पारंपरिक व्यवस्था बिल्कुल भिन्न है. आदिवासी प्रकृति का उपासक हैं, जबकि कुड़मी समुदाय मूर्ति के पूजक हैं.
कुड़मी के नेता अपनी दुकानदारी चमकाने के लिए लोगों को भड़का रहे हैं. आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार व आरक्षण में हिस्सेदारी दिलाकर समाज को विलुप्त करने की साजिश है. यह हमारे जल, जंगल, जमीन व नौकरी हड़पने की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है. संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है. अगर सरकार इनका समर्थन करती है, तो राज्य में बड़ा आंदोलन होगा. इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.
बैठक में शंकर चातोम्बा, भूषण लागुरी, बलराम लागुरी, मंजीत लागुरी, नरकांत कोड़ा, बेहरा लागुरी, रमेश बोबोंगा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >