सरकार की स्वरोजगार योजना को पलीता लगा रहे सरकारी बैंक

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बैंक से मिलना है लोन जिला उद्योग केंद्र ने छह माह पहले सभी बैंकों के पास भेजा आवेदन बैंक उन आवेदनों पर नहीं दिखा रहा गंभीरता, नहीं लग रहे उद्योग बैंक आवेदन को न तो रिजेक्ट कर रहा, न स्वीकृति दे रहा है चाईबासा : रोजगार मुद्दे पर चौतरफा […]

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बैंक से मिलना है लोन

जिला उद्योग केंद्र ने छह माह पहले सभी बैंकों के पास भेजा आवेदन
बैंक उन आवेदनों पर नहीं दिखा रहा गंभीरता, नहीं लग रहे उद्योग
बैंक आवेदन को न तो रिजेक्ट कर रहा, न स्वीकृति दे रहा है
चाईबासा : रोजगार मुद्दे पर चौतरफा घिरी केंद्र सरकार की रोजगार से संबंधित योजनाओं को बैंक पलीता लगा रहे हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिले में रोजगार एक बहुत बड़ा मुद्दा है. ऐसे में जिला मुख्यालय चाईबासा के 18 बैंकों की लेटलतीफी के कारण जिला उद्योग केंद्र में कई कार्य लंबित पड़े हैं. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम उद्योग केंद्र ने जिले से आये 379 आवेदन की जांच कर 18 बैंकों में भेजा. हालांकि बैंकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. छह माह बाद भी मात्र 35 आवेदन स्वीकृत हुए हैं. सबसे बुरा हाल बैंक ऑफ इंडिया का है. बैंक ऑफ इंडिया को 99 आवेदन मिले, जबकि इनमें मात्र एक आवेदन पर मुहर लगायी है. भारतीय स्टेट बैंक ने अबतक 59 में से 16 आवेदन को स्वीकृत किया है. केनरा बैंक का भी हाल बुरा है. 53 आवेदन में से एक भी आवेदन पर कार्य नहीं किया गया.
स्वरोजगार के लिये मिलता लोन
लोगों को स्वरोजगार के लिये सरकार की ओर से लोन उपलब्ध कराया जाता है. जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से सारा कार्य होता है. जिला उद्योग केंद्र की ओर से आवेदक के कागजात जांच करने के लिये बैंक के पास भेजा जाता है.
सरकारी नियमों को ठेंगा दिखा रहे बैंक प्रबंधक
सरकार के नियमानुसार एक माह में सारी प्रक्रिया पूरी कर स्वरोजगार के लिए लोन देना होता है. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने लगातार बैंकों को पत्राचार किया, लेकिन बैंक प्रबंधक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. उपायुक्त के आदेश को भी इसे नजरअंदाज किया जा रहा है.
बैंकों की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण लोगों को समय पर लोन उपलब्ध नहीं हो रहा है. छह माह पूर्व आवेदन दिया गया है. अबतक बैंक न रिजेक्ट कर रहा न ही स्वीकृति प्रदान कर रहा है. सारे आवेदन को लंबित रखा है.
– शंभु शरण बैठा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र चाईबासा
चाईबासा के बैंकों में आवेदन की स्थिति
बैंक जमा स्वीकृत
इलाहाबाद बैंक 8 2
आंध्रा बैंक 13 2
बैंक ऑफ बड़ौदा 19 1
बैंक ऑफ इंडिया 99 3
केनरा बैंक 53 0
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 6 2
देना बैंक 4 0
आइडीबीआइ बैंक 1 0
इंडियन ओवरसीज बैंक 4 0
झारखंड ग्रामीण बैंक 11 1
पंजाब एंड सिंध बैंक 2 0
पंजाब नेशनल बैंक 35 2
भारतीय स्टेट बैंक 59 16
सिंडिकेट बैंक 9 0
यूको बैंक 2 0
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 9 3
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 35 3
विजया बैंक 10 0

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >