चक्रधरपुर : एक छात्र के 200 रुपये गायब होने पर चोर को पकड़ने के लिए मोमबत्ती से बच्चों के हाथ जलाने वाली प्रिंसिपल सुशांति हेंब्रम पर पीड़ित छात्र रोशन कुमार दास के पिता विजय दास की शिकायत पर चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज हुआ. श्री दास ने सुशांति के खिलाफ न्यायसम्मत कार्रवाई की मांग की है. लिखित शिकायत में श्री दास ने कहा कि 30 जनवरी को आनंद बोदरा नामक छात्र के बैग से 200 रुपये चोरी हो गयी थी. प्रिंसिपल सुशांति हेंब्रम ने इस घटना को लेकर सभी छात्र-छात्राओं ने पूछताछ की. रुपये नहीं मिलने पर प्रिंसिपल ने सभी बच्चों का हाथ जलती मोमबत्ती पर यह कहकर रखवाया कि जिसने चोरी की होगी उसका हाथ जलेगा. डरे-सहमे बच्चों ने मोमबत्ती पर हाथ रख दिया, जिससे उनके पुत्र रोशन कुमार दास तथा अन्य कई विद्यार्थियों के हाथ जल गये.
बरूता मेमोरियल स्कूल में बच्चों के हाथ जलाने का मामला
चक्रधरपुर : एक छात्र के 200 रुपये गायब होने पर चोर को पकड़ने के लिए मोमबत्ती से बच्चों के हाथ जलाने वाली प्रिंसिपल सुशांति हेंब्रम पर पीड़ित छात्र रोशन कुमार दास के पिता विजय दास की शिकायत पर चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज हुआ. श्री दास ने सुशांति के खिलाफ न्यायसम्मत कार्रवाई की मांग की […]
