मनोहरपुर : सारंडा व राउरकेला वन प्रमंडल पदाधिकारियों की बैठक
मनोहरपुर : सारंडा वन प्रमंडल तथा राउरकेला वन प्रमंडल के वरीय पदाधिकारी तथा सभी बीट के रेंजरों की बैठक बुधवार को राउरकेला में हुई. बैठक में सारंडा डीएफओ सतीश चंद्र राय, राउरकेला डीएफओ संजय कुमार समेत सभी वन क्षेत्र पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में जंगल क्षेत्र से होने वाले अंतर्राज्यीय तस्करी को रोकने तथा हाथियों के विचरण से उत्पन्न बाधा को कम करने को लेकर विचार-विमर्श किया. निर्णय लिया गया कि लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए दोनों डिवीजन के सभी बीट द्वारा लगातार अभियान, गश्ती व छापेमारी की जायेगी. तालमेल के साथ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सारंडा के प्रशिक्षु आइएफएस श्रीकांत वर्मा, कोयना वन क्षेत्र पदाधिकारी विजय कुमार व अन्य उपस्थित थे.
