चाईबासा : बैंकों में पार्किंग व्यवस्था नहीं, सड़क पर वाहन खड़े करते हैं लोग

कई बार पार्किंग को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं जाम से परेशान हैं चाईबासा शहर के लोग मुख्य बाजार व मुख्य सड़क पर अक्सर लगता है जाम चाईबासा : चाईबासा शहर में इन दिनों पार्किंग की समस्या सबसे अधिक है. वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं. […]

कई बार पार्किंग को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं

जाम से परेशान हैं चाईबासा शहर के लोग
मुख्य बाजार व मुख्य सड़क पर अक्सर लगता है जाम
चाईबासा : चाईबासा शहर में इन दिनों पार्किंग की समस्या सबसे अधिक है. वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं. शहर की दस से अधिक बैंकों की शाखा के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. एसबीआइ शाखा में एकमात्र सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था है. अन्यों बैंकों में मुख्य सड़क के किनारे लोग अपना वाहन पार्क करते है. हालांकि बैंक प्रबंधक की जिम्मेदारी है कि अपने खाताधारियों के वाहन को सुरक्षा दे. कोटक महिंद्रा व पंजाब नेशनल बैंक में सबसे अधिक पार्किंग की समस्या है. चाईबासा की मुख्य सड़क व मुख्य बाजार के पास बैंकों की यही स्थिति है.
पार्किंग की सुविधा तक नहीं है. ऊपर के तल्ले में बैंक हैं, लेकिन लोग सड़क किनारे अपना वाहन पार्क करते हैं. पंजाब एंड सिंध बैंक के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है. इसी तरह आंध्रा व केनरा बैंक का हाल है. बैंक ऑफ इंडिया के नीचे अधिक भीड़ होने के वजह से कई बार लोग आपस में भिड़ जाते हैं.
आरबीआइ की गाइडलाइन में जिक्र
आरबीआइ की गाइडलाइन के तहत बैंकों को पार्किंग की सुविधा देनी होती है. इसका पालन सही से बैंक नहीं करते हैं. जिन स्थानों में अधिक भीड़ होती है, वहां पार्किंग की सुविधा अनिवार्य है.
इन बैंकों के सामने नहीं है पार्किंग की व्यवस्था
महिंद्रा बैंक
पंजाब नेशनल बैंक
केनरा बैंक (मुख्य शाखा)
बैंक ऑफ इंडिया
पंजाब एंड सिंध बैंक
को-ऑपरेटिव बैंक
आंध्रा बैंक
एक्सिस बैंक
इलाहाबाद बैंक
देना बैंक
ग्रामीण बैंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >