ट्रांसपोर्टिंग के लिए भिड़े दो गांव, डिस्पैच रुका

किरीबुरू : टाटिबा की हातुदुनुब ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को टाटिबा स्थित मे निर्मल कुमार-प्रदीप कुमार (एनकेपीके) खदान लौह अयस्क का डिस्पैच रोकवा दिया. इससे गुस्साये टाटीबा के बीएसजी ट्रांसपोर्ट (बिरहोरों द्वारा बनाया हुआ), सरना एसोसिएट, किम्बो इंटरप्राइजेज और जय जगन्नाथ एसोसिएट (बराइबुरू) के लोगों ने काम रोक रहे हातुदुनुब ग्राम विकास […]

किरीबुरू : टाटिबा की हातुदुनुब ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को टाटिबा स्थित मे निर्मल कुमार-प्रदीप कुमार (एनकेपीके) खदान लौह अयस्क का डिस्पैच रोकवा दिया. इससे गुस्साये टाटीबा के बीएसजी ट्रांसपोर्ट (बिरहोरों द्वारा बनाया हुआ), सरना एसोसिएट, किम्बो इंटरप्राइजेज और जय जगन्नाथ एसोसिएट (बराइबुरू) के लोगों ने काम रोक रहे हातुदुनुब ग्राम विकास समिति के सदस्यों के साथ धक्कामुक्की कर उन्हें खदेड़ दिया.

फिलहाल दोनों में तनाव जारी है, जिसके मद्देनजर किरीबुरू पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. समाचार लिखे जाने तक माल की ढुलाई भी ठप है. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ ने ग्रामीणों, कंपनी प्रबंधन व प्रशासन से बात की.

उल्लेखनीय है कि एनकेपीके खदान का सारा कार्य शुरू से बराइबुरू-टाटिबा के ग्रामीणों की संस्था बराइबुरू-टाटिबा (बीटी) ग्राम विकास समिति करती रही है.
पहले भी कई लोग उक्त काम लेने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन दोनों गांवों के संगठित लोगों ने उन्हें सफल नहीं होने दिया. बाद में टाटीबा के मुंडा हाजा हेम्ब्रम के साथ कुछ लोगों ने बीटी समिति से अलग होकर हातुदुनुब ग्राम विकास समिति का गठन कर विधायक दीपक बिरुआ को उसका संरक्षक बनाया. बाद में टाटीबा गांव के लोगों में फूट बढ़ने से ग्रामीणों के चार ग्रुप बन गये. इनमें से तीन ग्रुपों ने हातुदुनुब के साथ काम करने से इनकार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >