एक आरोपी पूर्व में बैंक डकैती में था शामिल
डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
चाईबासा : डीएसपी हेडक्वार्टर प्रकाश सोय के नेतृत्व में मुफस्सिल व मंझारी पुलिस ने अभियान चलाकर 16 मोबाइल, एक हैंडवाच मोबाइल और 120 पैकेट रिफाइन तेल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को मुफस्सिल थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी प्रकाश सोय ने इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में मेरीटोला निवासी 20 वर्षीय शंकर उराव व एसपीजी मिशन कंपाउंड चाईबासा निवासी 19 वर्षीय बबलू लकड़ा को गिरफ्तार किया है.
इनके पास से चोरी के 8 मोबाइल जब्त हुआ है. उसकी निशानदेही पर मधु बाजार चाईबासा के व्यापारी अजय केडिया की दुकान से चोरी के 120 पैकेट रिफाइंड तेल बरामद किया गया है. वहीं उनका एक साथी मछुवा फरार है. दूसरी और मंझारी पुलिस ने मांडू गांव निवासी मोहन बिरवा व भरभरिया निवासी सावन बिरुवा को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आठ मोबाइल फोन व एक घड़ी मोबाइल बरामद
हुआ है. डीएसपी ने
कहा कि सावन बिरुवा वर्ष 2015 में ओड़िशा के जशीपुर स्थित ग्रामीण बैंक में 4,00,000 रुपए (चार लाख) की डकैती में शामिल था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशिक्षु डीएसपी अशोक रविदास, मनोज कुमार व मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह मौजूद थे.
