मधुबाजार की दुकान से नौ टिन व 30 पाउच रिफाइन तेल चोरी

चाईबासा : सदर थानांतर्गत मधु बाजार की एक दुकान में 16 सितंबर की रात चोरों ने ताला तोड़कर रिफाइन तेल चोरी कर ली. इस संबंध में दुकान मालिक टुंगरी निवासी अजय केडिया ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी के अनुसार 16 सितंबर की रात दुकान बंद कर वह घर चला […]

चाईबासा : सदर थानांतर्गत मधु बाजार की एक दुकान में 16 सितंबर की रात चोरों ने ताला तोड़कर रिफाइन तेल चोरी कर ली. इस संबंध में दुकान मालिक टुंगरी निवासी अजय केडिया ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी के अनुसार 16 सितंबर की रात दुकान बंद कर वह घर चला गया. 17 सितंबर की सुबह आठ बजे दुकान खोलने आया, तो शटर का ताला खुला था. दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा था. सामान का मिलान किया, तो अलग-अलग ब्रांड के 9 टिन और 30 पाउच रिफाइन तेल गायब पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >