खान-क्रशरों के पास पौधे लगायें, नहीं तो कार्रवाई

चाईबासा : विधानसभा की प्रदूषण व पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष सह महगामा विधायक अशोक भगत व सदस्य अनुज कुमार मंडल ने चाईबासा परिसदन में अफसरों के साथ बैठक की. श्री भगत ने अधिकारियों से माइंस एवं क्रशरों के पास पौधा रोपण की जानकारी ली. उन्होंने माइंस प्रबंधकों को खदानों और क्रशरों के पास पौधा […]

चाईबासा : विधानसभा की प्रदूषण व पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष सह महगामा विधायक अशोक भगत व सदस्य अनुज कुमार मंडल ने चाईबासा परिसदन में अफसरों के साथ बैठक की. श्री भगत ने अधिकारियों से माइंस एवं क्रशरों के पास पौधा रोपण की जानकारी ली. उन्होंने माइंस प्रबंधकों को खदानों और क्रशरों के पास पौधा रोपण करने का निर्देश देते हुए इस आदेश के अनुपालन की जवाबदेही अफसरों पर डाली.

अध्यक्ष ने कहा कि माइंस कंपनियों और क्रशर प्लांटों के पास पौधा रोपण नहीं करने की स्थिति में कंपनियों पर कार्रवाई की जायेगी. इससे पूर्व दोनों ने एसीसी झींकपानी कंपनी का निरीक्षण किया तथा रास्ते में बालू लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों की जांच भी की, जिसमें बालू कैसे लाया जा रहा है, चालान है कि नहीं, इसकी भी जांच की गयी. उन्होंने अफसरों को बालू की निगरानी सही ढंग से करने का निर्देश दिया. मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >