तेज रफ्तार बाइक माइल स्टोन से टकरायी, दो गंभीर

हाटगम्हरिया : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत बिंदीसाई मुर्गापाड़ा से लौट रहे हाटगम्हरिया के बारूसाई निवासी मनेाज सिंकु (34) व राम सिंकु (38) बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. कुइड़ा पौधशाला के कुछ दूरी पर घटना हुई. बाइक की रफ्तार तेज होने से वे लोग नियंत्रण नहीं रख सके और रास्ता दर्शाने वाली बोर्ड […]

हाटगम्हरिया : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत बिंदीसाई मुर्गापाड़ा से लौट रहे हाटगम्हरिया के बारूसाई निवासी मनेाज सिंकु (34) व राम सिंकु (38) बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. कुइड़ा पौधशाला के कुछ दूरी पर घटना हुई. बाइक की रफ्तार तेज होने से वे लोग नियंत्रण नहीं रख सके और रास्ता दर्शाने वाली बोर्ड से जाकर टकरा गये.

घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया. उल्लेखनीय है कि हाटगम्हरिया सीएचसी में चिकित्सक चार बजे के बाद नहीं रहते हैं. चार बजे के बाद कोई घटना हो जाने के बाद डॉक्टर नहीं मिलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >