असामाजिक तत्वों पर होगा 107 का केस

शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने दिये कई निर्देश जगन्नाथपुर : अनुमंडल कार्यलाय परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ इश्तियाक अहमद व एसडीपीओ मनोज झा ने दुर्गापूजा सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की. एसडीओ ने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही […]

शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने दिये कई निर्देश

जगन्नाथपुर : अनुमंडल कार्यलाय परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ इश्तियाक अहमद व एसडीपीओ मनोज झा ने दुर्गापूजा सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की. एसडीओ ने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर 107 करने, बिजली, पानी की सप्लाई ठीक करने को कहा. उन्होंने लोगों से
अफवाह फैलानेवालों की सूचना देने की अपील की.
मौके पर दंडाधिकारी सुषमा लकड़ा, बीडीओ रामनारायण खलको, सीओ तृप्ति विजया कुजूर ,थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, जेटेया प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित नोवामुंडी, मझगांव, कुमारडुंगी के बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी उपास्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >