तेलाईडीह पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में विकास को लेकर मुखिया ने की बैठक
पंचायत के विकास को लेकर चर्चा के बाद कई योजनाओं को किया गया पारित
चक्रधरपुर : शनिवार को तेलाईडीह पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पंचायत विकास योजनाओं को पारित करने को लेकर मुखिया सुनीता गागराई की अध्यक्षता में कार्यकारणी सदस्यों की बैठक हुई. सर्वसम्मति से बैठक में गांव के पीपल पेड़ से पुलिया तक पीसीसी सड़क निर्माण करने, राम तालाब के नीचे आरसीसी पुलिया का निर्माण करने, दो सौ फीट पक्की नाली का निर्माण करने, छोटा सरगीडीह, सिंगाडीह व महादेव कूटा में जलमीनार का निर्माण करने आदि योजना पारित किया गया.
मुखिया सुश्री गागराई ने कहा कि बैठक में पारित सभी योजनाएं लाभकारी है. मौके पर उप मुखिया जयश्री गागराई, पंचायत सचिव मलाई सामड, रोजगार सेवक सोमचंद्र मुर्मू, वार्ड सदस्य अनिल बोदरा, बिरंग गागराई, कांहू प्रधान, विरेंद्र हेंब्रम, वंदना प्रमाणिक, मालती बांकिरा आदि
मौजूद थे.
