चक्रधरपुर थाना में शिकायत सोनू पर की जाये कार्रवाई

चोरी की घटना को ले पांडूवादी के ग्रामीण परेशान चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया पंचायत के पांडूवादी गांव के ग्रामीण इन दिनों चोरी की घटना से परेशान है. पांडूवादी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे उसी गांव के सोनू सरदार पर कार्रवाई […]

चोरी की घटना को ले पांडूवादी के ग्रामीण परेशान

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया पंचायत के पांडूवादी गांव के ग्रामीण इन दिनों चोरी की घटना से परेशान है. पांडूवादी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे उसी गांव के सोनू सरदार पर कार्रवाई करने की मांग की है.
शिकायत पत्र में कहा गया है कि बुधु सरदार का एक बोरा चावल, बापिनो सरदार का तीन बत्तख, खेलाराम सरदार एक मुर्गा, नारायण सरदार का दो मुर्गा, नागेंद्र सरदार का एक बाल्टी व डेकची चोरी कर ली गयी है. सोनू सरदार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. साथ ही खेत में लगे फसलों को भी बर्बाद कर रहा है. ग्राम पंचायत में बैठक कर दो बार सोनू को बुलाया गया,
लेकिन वह नहीं आया. नागेंद्र सरकार को सोनू ने जान से मारने की धमकी दी. जिससे ग्रामीण परेशान है. पत्र में जीत राय सरदार, मंगल सिंह सरदार, मदन सरदार, रूईदास, यादव, दीपक, बुधन, राम, करन सरदार, दुर्गा सरदार, हीरा समेत अन्य के हस्ताक्षर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >