20 दिनों में नहीं बना एक भी प्रधानमंत्री आवास, सीकेपी बीडीओ का वेतन बंद

चाईबासा . सरकार ने की कार्रवाई, अगले आदेश तक बंद रहेगा वेतन चाईबासा : चक्रधरपुर प्रखंड में लगातार 20 दिनों तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक भी आवास का निर्माण नहीं हुआ है. 20 दिन में एक भी प्रधानमंत्री आवास की प्रगति रिपोर्ट सरकार के पास जाने के बाद सरकार के स्तर पर चक्रधरपुर […]

चाईबासा . सरकार ने की कार्रवाई, अगले आदेश तक बंद रहेगा वेतन

चाईबासा : चक्रधरपुर प्रखंड में लगातार 20 दिनों तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक भी आवास का निर्माण नहीं हुआ है. 20 दिन में एक भी प्रधानमंत्री आवास की प्रगति रिपोर्ट सरकार के पास जाने के बाद सरकार के स्तर पर चक्रधरपुर बीडीओ पर कार्रवाई की गयी है. चक्रधरपुर बीडीओ को वेतन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. सरकार के अगले आदेश तक चक्रधरपुर बीडीओ का वेतन बंद रहेगा. सरकार के आदेश पर डीडीसी सीपी कश्यप ने भी बीडीओ के वेतन बंद करने के आदेश की कॉपी चक्रधरपुर ट्रेजरी को भेज दी है. सरकार के अगले आदेश तक चक्रधरपुर ट्रेजरी ऑफिसर को बीडीओ का वेतन भुगतान नहीं करने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >