नोवामुंडी : नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मेन रोड पर लोकेसायी कुटिबुरू के पास गुरुवार को ट्रक को पास देने में बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी. घटना में बाइक सवार मनोहर तुबिड (18) की मौत हो गयी. वह जेटेया थानांतर्गत कुंदरीझोर गांव के सुखदेव तुबिड का पुत्र था. वह दो दिनों से बैंक ऑफ इंडिया की नोवामुंडी शाखा में खाता खोलने के लिए भाग-दौड़ कर रहा था.
इसके लिए आवश्यक कागजात के जुगाड़ में था. तनाव के कारण वह दो दिनों से नशापान भी कर रहा था. अपने रिश्तेदार से बाइक (जेएच06जी-1482) लेकर अहले सुबह अपने गांव कुंदरीझोर लौट रहा था. लोकेसायी व जेटेया मोड़ के बीच विपरित दिशा से आ रहे ट्रक को साइड देने में उसने बाइक से संतुलन खो दिया. वह बाइक के साथ सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. उसके सिर पर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है.
