जमशेदपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ा कर 20 रुपये कर दिया है. प्लेटफॉर्म टिकट का वर्तमान मूल्य 10 रुपये है. नया दर 20 सितंबर से 31 अक्तूबर 2017 तक के लिए लागू किया गया है. अब […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
जमशेदपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ा कर 20 रुपये कर दिया है. प्लेटफॉर्म टिकट का वर्तमान मूल्य 10 रुपये है. नया दर 20 सितंबर से 31 अक्तूबर 2017 तक के लिए लागू किया गया है. अब प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य कई स्टेशनों के टिकट से मंहगा हो गया है.
दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ कमर्शियल मैनेजर (पैसेंजर एंड कैटरिंग) अजय शंकर झा ने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, आद्रा, खड़गपुर और रांची रेल मंडल के सभी स्टेशनों को लिखित आदेश भेज दिया है. रेलवे का मानना है कि इस फैसले से प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी.
जिससे पूजा के दौरान यात्रियों को परेशानी कम होगी. पहली बार पूजा के दौरान रेलवे की ओर से प्लेटफॉर्म टिकट की दर में बढ़ोतरी की गयी है.
प्रतिदिन बिकते हैं 2 हजार से ज्यादा प्लेटफॉर्म टिकट
आम दिनों में टाटानगर रेलवे स्टेशन में 2 हजार से ज्यादा प्लेटफॉर्म टिकट बिकते हैं. कभी- कभी यह संख्या 3 हजार पार कर जाती है.
नया रेट 20 से होगा लागू
त्यौहारी मौसम देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पहली बार लिया फैसला
किराया से महंगा हु्आ प्लेटफॉर्म टिकट
पैसेंजर ट्रेन के किराये से ज्यादा अब प्लेटफॉर्म टिकट के लिए यात्रियों को भुगतान करना होगा. टाटानगर से
सालगाझुड़ी, आसनबनी, राखामाइंस, गालूडीह, घाटशिला का किराया 10 रुपये है. वहीं आदित्यपुर, गम्हरिया, सीनी, कांड्रा, चांडिल, राजखरसावां तक 10 रुपया आैर चाईबासा, चक्रधरपुर का किराया 15 रुपया है. जबकि प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 20 रुपये का भुगतान करना होगा.